Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

उत्तराखंड का पंचम धाम सैन्य धाम, प्रदेश की जनता को जल्द किया जाएगा समर्पित, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखंड का पंचम धाम सैन्य धाम, प्रदेश की जनता को जल्द किया जाएगा समर्पित, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आदर्श आचार संहिता के समाप्ति के तुरंत बाद शुक्रवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को तेज गति तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम निर्माण से संबंधित आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने और निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने मीडिया में जारी बयान देते हुए कहा सैन्यधाम करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सैन्य धाम का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने बताया धाम में 120 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जा रहा है।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तराखंड में बन रहे सैन्यधाम की भव्यता व दिव्यता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा की जाती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह का मंदिर का निर्माण सैन्य धाम में किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखण्ड का गौरव स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर सैन्य धाम का मुख्य गेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा निश्चित ही जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा यह जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने के लिए देश भर से यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। ठीक उसी प्रकार सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग यहां पहुंचेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार, योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top