Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।

खेल विश्वविद्यालय होगा, राज्य के युवाओ के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित, खेल मंत्री रेखा आर्या।

खेल विश्वविद्यालय होगा, राज्य के युवाओ के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित, खेल मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून:- शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में प्रदेश में प्रस्तावित “प्रथम खेल विश्वविद्यालय” परिसर के चयनित भूमि हस्तान्तरण के सम्बन्ध में मुख्य सचिव और उच्चाधिकारियों के साथ गतिमान कार्यवाही, आगामी कार्य योजना, प्रगति तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय निर्माण की भूमि हस्तान्तरण के संबंध में अवगत कराया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।साथ ही सीए लैंड के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सीए लैंड के अन्य विकल्पों को ढूंढा जाए। साथ ही खेल मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि 100 एकड़ भूमि यदि उधमसिंह नगर,नैनीताल जनपद में प्राप्त होती है तो उस दिशा में भी कार्य करें।

मंत्री आर्य ने कहा कि हमारा पूर्ण प्रयास है कि हम राष्ट्रीय खेलो के आयोजन से पूर्व खेल विश्वविद्यालय की भूमि का भूमिपूजन करते हुए उसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दें। साथ ही कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि राज्य में पहला खेल विश्वविद्यालय बनेगा जिसका लाभ राज्य के युवाओ को प्राप्त होगा। विश्वविद्यालय बनने से यहां अनेक प्रकार की खेल गतिविधियां संचालित होंगी। कहीं ना कही निकट भविष्य में राज्य के युवाओ के लिए यह यूनिवर्सिटी एक मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ,खेल सचिव अमित सिन्हा,खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर सहित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top