Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में जिला योजना की बैठक ली,ऊधमसिंहनगर में हुई प्रदेश की पहली जिला योजना की बैठक, 74 करोड़ रुपए का परिव्यय हुआ अनुमोदित।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में जिला योजना की बैठक ली,ऊधमसिंहनगर में हुई प्रदेश की पहली जिला योजना की बैठक, 74 करोड़ रुपए का परिव्यय हुआ अनुमोदित।

देहरादून/रुद्रपुर:- सोमवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में रुद्रपुर स्थित डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में वर्ष 2024-25 की जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा जिला योजना के अंतर्गत रूपये 74.20 करोड़ (चौहतर करोड़ बीस लाख रुपए) की धनराशि का विभागवार अनुमोदन हुआ। ऊधमसिंहनगर जनपद की यह बैठक प्रदेश की पहली ज़िला योजना की बैठक है।

बैठक से पहले जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा रोपण किया तथा परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भ्रमण एवं अवलोकन भी किया। बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समिति सदस्यों के प्रस्ताव जिला योजना में शामिल किये जाए। बैठक के दौरान मंत्री जोशी उधम सिंह नगर जिले में अधिकारियों को रेशम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और जिला योजना में पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में 50 लाख रुपए किया गया। उन्होंने वैकल्पिक ऊर्जा विभाग में उरेड़ा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में लगभग 2.50 करोड़ का अनुमोदन दिया।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जनपद में नहरों की साफ सफाई के संबंध में जिलाधिकारी को कार्य योजना बनाने और एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को जनता से मिलने का एक निर्धारित समय तय कर जनता की समस्या को सुनने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि तय परिव्यय का 50% भाग पुराने कामों पर खर्च किया जाएगा जबकि शेष 50% भाग नए कामों पर खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सांख्यिकीय पत्रिका का अनावरण भी किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, विधायक आदेश चौहान, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक तिलक राज बेहड, जिलाधिकारी उदय राज, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अमित नारंग सहित विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top