Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

बिन्दूखत्ता शहीद स्मारक निर्माण को वन विभाग से मिली अनुमति, मंत्री बोले-जल्द होगा काम शुरू, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

बिन्दूखत्ता शहीद स्मारक निर्माण को वन विभाग से मिली अनुमति, मंत्री बोले-जल्द होगा काम शुरू, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/रुद्रपुर:- लालकुआं से देश के महानगरों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने, बिंदुखत्ता में मिलिट्री कैंटीन के लिए जमीन उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर समस्याओं का निदान करने की मांग की।

सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से बिंदुखत्ता की समस्याओं के निदान के लिए भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी ने मांग की कि हल्द्वानी बस स्टेशन से देश के महानगरों को जाने वाली सभी रोडवेज की बसें लालकुआं में बस स्टॉप से ही आगे जायें, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि यह मांग वह लंबे समय से करते हुए आ रहे हैं परंतु आज तक इस पर कोई अमली जामा नहीं पहनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने परिवहन सचिव से इस विषय को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। वही भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि जड़ सेक्टर के समीप एक बीघा जमीन उपलब्ध कराकर उसमें मिलिट्री कैंटीन व प्रशिक्षण भवन बनाने को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे, जिस पर कार्यवाही तो लगभग हो चुकी है लेकिन अभी बादल पूर्ण रूप से छठे नहीं हैं जिस पर गणेश जोशी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित विभाग विभाग अधिकारियों से बातचीत कर उसे पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शिष्टमंडल मंडल ने बिंदुखत्ता में विद्युत समस्या को लेकर विद्युत ट्रांसफार्मर की लोड क्षमता बढ़ाने की मांग पर मंत्री जोशी ने ऊर्जा सचिव से  उक्त मामले को संज्ञान में लाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शिष्टमंडल में भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, चंचल सिंह कोरंगा, सुंदर सिंह खनका, नरसिंह रावत, दलबीर सिंह, प्रकाश मिश्रा, रणजीत सिंह गढ़िया, दिनेश देवराडी सहित दर्जनों पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top