Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने, निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग की साइट का किया औचक निरीक्षण, जांच के लिए मेटेरियल का भरा सैंपल,अधिकारियों को मौके पर तैनात रहने के दिए निर्देश।

विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने, निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग की साइट का किया औचक निरीक्षण, जांच के लिए मेटेरियल का भरा सैंपल,अधिकारियों को मौके पर तैनात रहने के दिए निर्देश।

देहरादून:- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रहे ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य को लेकर आज विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने साइट का निरीक्षण किया। डॉ अग्रवाल ने बीते दिनों ग्रीन बिल्डिंग से जुड़ी एक दीवार के गिरने के मामले पर मौके से निर्माण कार्य में उपयोग में किए जा रहे मेटेरियल का सैंपल टेस्टिंग के लिए भरवाया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण के दौरान यहां एक अधिकारी प्रत्येक दिन अपनी ड्यूटी लगाए, जिससे एजेंसी अपना काम तय समय पर और गुणवत्ता के साथ कर सके।

गुरुवार को डॉ अग्रवाल निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग की साइट पर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी मांगी। मौजूदा अधिकारियों ने बताया कि नवंबर 2025 तक ग्रीन बिल्डिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए 80 प्रतिशत बेसमेंट की खुदाई का काम पूर्ण कर लिया गया है।

डॉ अग्रवाल ने मौके पर बीते दिनों दीवार गिरनेे के संबंध में जानकारी जुटाई और जो मेटेरियल निर्माण कार्य में तैयार किया जा रहा था, उसकी जांच के लिए सैंपल भरवारा और टेस्टिंग के लिए भेजा। डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी साइट पर लगाने के लिए कहा। जिससे एजेंसी अपना कार्य सुचारू रूप से ठीक समय के भीतर और गुणवत्ता के साथ करें।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि लगभग 204 करोड़ रूपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जी प्लस टू प्लस सिक्स का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि 18 माह के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूर्ण किया जाएगा। इसमें 80 विभागों को शिफ्ट किया जाना है। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी सरकारी विभाग काम करेंगे। इससे जनता के साथ ही अधिकारियों को भी एक साथ काम करने में सुविधा होगी।

इस मौके पर एसीईओ तीर्थ पाल सिंह, एसई जगमोहन सिंह चौहान, एजीएम आशीष सक्सेना, संजय डंडरियाल, ताराकांत नायक, आशीष मिश्रा, चिन्मय सिंह, क्षितिज जोहरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top