Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रक्तदान के प्रति, जागरूकता की जगाई अलख, डाॅक्टरों ने बढ़चढ़ की भागीदारी, 100 यूनिट हुआ रक्तदान।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रक्तदान के प्रति, जागरूकता की जगाई अलख, डाॅक्टरों ने बढ़चढ़ की भागीदारी, 100 यूनिट हुआ रक्तदान।

देहरादून:- दि एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इण्डिया एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों व छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान को बनाईए अभियान नुक्कड़ नाटक के जरिए जनजागरूकता की अलख जगाई।

शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दि एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इण्डिया के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के राष्ट्रीय संयोजक एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ जे.पी.शर्मा ने जानकारी दी कि एसोसिएशन की तरफ से 15 जून 2024 को देश भर में रक्तदान शिविर के आयोजन किए गए हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 100 यूनिट रक्तदान हुआ। एसोसिएशन के द्वारा सामाजिक सेवाओं के निर्वहन में अपना योगदान देने हेतु देश भर में एसोसिएशन के द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन किए गए हैं।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के एमबीबीएस के के छात्र-छात्राओं ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी व उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं अदिति शर्मा, आरोहण, आदित्य सैनी, अग्निवेश, अदिति सूद, आयशा व दिपांशु का विशेष सहयोग रहा। इंटर्न डाॅ दीपशिखा व उनकी टीम ने नुक्कड नाटक का संयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top