Breaking News
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
उपनल कर्मचारी महासंघ ने, समान कार्य–समान वेतन के जिओ जारी होने पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।
उपनल कर्मचारी महासंघ ने, समान कार्य–समान वेतन के जिओ जारी होने पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू एवं ग्राउंडिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं।
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विधिवत विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विधिवत विमोचन।
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे।
हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन, देश-विदेश के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देहरादून में जुटे।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, आजीविका कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, मामले में शीघ्र कार्यवाही का दिलाया भरोसा।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, आजीविका कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, मामले में शीघ्र कार्यवाही का दिलाया भरोसा।

देहरादून:- सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से सोमवार को उनके हाथीबड़काला स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों के हित में एचआर पॉलिसी लागू करने एवं वेतन वृद्धि में विसंगतियों के निराकरण से संबंधित अपनी समस्याओं को विभागीय मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा।

आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को अवगत कराते हुए कहा कि विगत सात एवं आठ वर्षों से उक्त कर्मचारियों द्वारा निरन्तर ग्रामीण परिवारों की आजीविका बढ़ाने में कठिन परिस्थितियों में भी निरन्तर कार्य किया गया। वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यरत कर्मचारियों के कडी मेहनत कर धरातलीय प्रयासों से निरन्तर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं लेकिन योजना की शुरुवात से अभी तक किसी भी कर्मचारियों के मानदेय में कोई वृद्धि नही हूई है। उन्होंने कहा महिला स्वयं सहायता के सदस्य मशरूम उत्पादन, फल एवं खाद् प्रसस्करण, मोमबत्ती, धूपबत्ती निर्माण, बैग निर्माण, पहाड़ी उत्पादों की ग्रेडिंग, दिये निर्माण, आदि कई प्रकार के लघु उद्यम एवं व्यवसाय स्थापित किये जा रहे है। उत्तराखण्ड सरकार के महत्वपूर्ण लक्ष्य लखपति दीदी के लक्ष्य की पूर्ति की जा रही है, जिसमें एन०आर०एलएम० विकासखण्ड स्तरीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान है। कर्मचारियों ने कहा कि भारत सरकार द्वारा मॉडल एच०आर० मैन्युअल तैयार किया जा रहा है जिसे सभी राज्यों में एकरूपता लाने हेतु लागु किया जाएगा। उन्होंने विभागीय मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि जैसे ही मॉडल एच०आर० मैन्युअल राज्य को प्राप्त हो वैसे ही उक्त एच०आर० मैन्युअल को राज्य में भी लागू किये जाने हेतु सम्बिन्धित को निर्देशित करें।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की ओर सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top