Breaking News
1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान, 85% मैपिंग लक्ष्य पूरा, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस।
1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान, 85% मैपिंग लक्ष्य पूरा, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस।
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग, डाॅ. धन सिंह रावत।
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग, डाॅ. धन सिंह रावत।
आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी।
आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
राज्य में विकास को मिली नई गति, नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत, मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति।
राज्य में विकास को मिली नई गति, नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत, मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, बिनसर वनाग्नि में मृतक और घायलों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस,आर्थिक सहायता राशि के चेक भी किये वितरित।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, बिनसर वनाग्नि में मृतक और घायलों के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस,आर्थिक सहायता राशि के चेक भी किये वितरित।

*वनाग्नि की घटना में मृतक पीआरडी जवान के आश्रित को दी जाएगी नौकरी-रेखा आर्या।*

*सरकार द्वारा पीड़ित परिजनों को दिया गया उचित मुवावजा,पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार -रेखा आर्या।

देहरादून/अल्मोड़ा:- सोमवार को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के ग्राम सौडा भेटुली अयारपानी पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बिनसर क्षेत्र में वनाग्नि की घटना में अपने प्राण गवाने वाले और घायल कर्मियों के पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उक्त घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए घायलों को एम्स दिल्ली रेफर करने के साथ ही उचित मुवावजा दिया गया। साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। वहीं उन्होंने मृतक और घायल पीआरडी जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

कैबिनेट मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्हें हर संभव मदद मिले इसका प्रयास किया गया है। वनाग्नि में जो घायल हुए हैं उन्हें बेहतर उपचार मिले इसके लिए घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को 1.50 लाख और घायल पीआरडी जवान के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किये। साथ ही उन्होंने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को कहा कि मृतक के आश्रित को नौकरी दी जाएगी। साथ ही कहा कि उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल फायर वाचर कृष्ण कुमार पुत्र नारायण राम ग्राम भेटुली, अयारपानी तहसील व जिला अल्मोड़ा,पीआरडी जवान कुन्दन सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह नेगी,ग्राम खांखरी तहसील व जिला अल्मोड़ा,वाहन चालक भगत सिंह भोज पुत्र बचे सिंह ग्राम भेटुली, अयारपानी तहसील व जिला अल्मोड़ा,दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट पुत्र बद्री दत्त भट्ट ग्राम घनेली तहसील य जिला अल्मोड़ा और मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी उड़लगांव बाड़ेछीना तहसील व जिला अल्मोड़ा, दैनिक श्रमिक दीवान राम पुत्र पदी राम ग्राम सौडा कपडखान तहसील व जिला अल्मोड़ा,फायर वाचर करण आर्या पुत्र आनन्द राम ग्राम भेटुली तहसील व जिला अल्मोड़ा,पीआरडी जवान पूरन सिंह पुत्र दीवान सिंह ग्राम कलीन तहसील व जिला अल्मोड़ा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top