Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने, विधान सभा सभागार में “बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत माह मार्च 2024 के भाग्यशाली विजेताओं के लक्की ड्रा निकाले।

वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने, विधान सभा सभागार में “बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत माह मार्च 2024 के भाग्यशाली विजेताओं के लक्की ड्रा निकाले।

देहरादून:- प्रदेश के वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार में गुरूवार को “बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत माह मार्च 2024 के भाग्यशाली विजेताओं के लक्की ड्रा निकाले गये। “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के तहत 1500 विजेताओं जिसमें 500 विजेताओं को स्मार्टफोन, 500 विजेताओं को स्मार्ट वाॅच तथा 500 विजेताओं को इयरपोड्स वितरित किये।

मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना 01 सितम्बर 2022 को लागू हुई थी जो 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गयी थी, इस योजना के तहत प्रत्येक माह BLIP एप में क्रय सामग्री के बिल अपलोड करने वाले उपभोक्ताओं का लक्की ड्राॅ के माध्यम से समय-समय पर चयन कर ईनाम वितरित किये गये। मंत्री ने कहा कि योजना का अन्तिम लक्की ड्राॅ जो कि 17वां लक्की ड्राॅ था, गुरूवार को निकाला गया। यह अन्तिम लक्की ड्राॅ योजना के अन्तिम माह मार्च 2024 का लक्की ड्राॅ था जो कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की आचार संहिता के चलते नहीं निकाला जा सका था। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित बिल लाओ ईनाम पाओ योजना हमारे प्रदेश में सफल रही है जिससे प्रभावित होकर देश के अन्य राज्य भी इस योजना को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक कुल रजिस्टर्ड उपभोक्ता की संख्या 86905, कुल अपलोड हुए बिलों की संख्या 639057 तथा बिलों का मुल्य 269.50 करोड़ रूपये है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना का यह परिणाम देखने को मिला है कि उपभोक्ताओं में क्रय सामग्री का बिल प्राप्त करने की जागरूकता बढ़ी है।

इस अवसर पर आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल, अपर आयुक्त (विशेष वेतनमान) राज्य कर आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त राज्य कर अनिल सिंह, संयुक्त आयुक्त कर श्याम तिरूवा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top