Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने,विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किया योग, कहा आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण के निर्माण हेतु जीवन में अपनाएं योग।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने,विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किया योग, कहा आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण के निर्माण हेतु जीवन में अपनाएं योग।

देहरादून:- आज विश्व योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10वें “अंतर्राष्ट्रीय योग”दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग के विभिन्न आसन किए। बताया कि इस वर्ष योग की थीम है ‘स्वयं और समाज के लिए योग’।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं ऊर्जावान व स्वस्थ भारत,स्वस्थ्य शरीर के निर्माण हेतु योग को जीवन में अपनाएं, साथ ही इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु संकल्पित हों। कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यह बड़ी उपलब्धि रही है कि अब योग विश्व भर में फैल कर लोगों को निरोग बना रहा है। ऐसे में हम सभी भारतीय भी अपने निज स्वास्थ्य के लिए जागरूक बनें और जीवन मे योग को अपनाएं। साथ ही कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है इसे देश विदेशों में ख्याति देने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। योग जहां हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने का काम करता है तो वहीं इससे हमारा मन भी स्वस्थ्य रहता है। योग विश्व को जोड़ने का काम कर रहा है। स्वयं को अगर एकाग्र और मानसिक शांति देनी है तो जीवन मे योग को अपनाएं। वहीं उन्होंने सभी से कहा कि योग को सिर्फ एक दिन के लिए ना करते हुए बल्कि इसे प्रत्येक दिवस पर करना चाहिए।

वहीं उन्होंने योग दिवस पर अपने शासकीय आवास पर अपने तीनो बच्चो के साथ योग के आसन किए।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा,निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर,निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रशांत आर्य,अनुसचिव अजय अग्रवाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी बहने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top