Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।

हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।

अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण, ने कोटद्वार आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण कर विभाग को दिए जरूरी निर्देश।

देहरादून/कोटद्वार:- विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने पिछले वर्षा ऋतु के दौरान आपदा से ग्रसित स्थानों पर पहुंचकर आज सुरक्षा एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। गत वर्ष के त्रासदी से सबक लेकर इस वर्ष की तैयारी कई महीने पहले से शुरू कर दी है ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन और सुखरों नदी पर हो रहे चैनेलाइजिंग कार्य का निरीक्षण कर विभाग को कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया पिछली वर्षा में भारी बारिश होने के कारण कोटद्वार में कई जगह नुकसान हुआ है। लोगों के घर जमीन इत्यादि बह गए थे, जिनकी सुरक्षा हेतु कई जगह सुरक्षा दीवार बनने का कार्य गतिमान है। अभी भी कई जगह कार्य पूर्ण ना होने के कारण वहां पर नदी को चैनलाइज करना बहुत जरूरी है। उन्होंने मालन व सुखरो नदी में पोकलैंड, जेसीबी आदि मशीन की संख्या बढ़ा कर कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग को निर्देशित किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने मावाकोट से कण्वाश्रम तक बन रही इंटर लॉकिंग रोड का भी निरीक्षण किया और कार्य की गुणवनता का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द कार्य समाप्त करने के आदेश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिया है कि सुरक्षा कार्य तय समय से पहले ही पूर्ण किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top