Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

मलिन बस्तियों में तोड़फोड़ की कार्यवाही रोकने की मांग को लेकर, पूर्व विधायक राजकुमार ने, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

मलिन बस्तियों में तोड़फोड़ की कार्यवाही रोकने की मांग को लेकर, पूर्व विधायक राजकुमार ने, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

देहरादून:- पूर्व विधायक राजकुमार ने मलिन बस्तियों में तोड़फोड़ की कार्यवाही रोकने की मांग को लेकर आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शीघ्र ही कार्यवाही को रोकने की मांग मुख्यमंत्री से की गई। पूर्व विधायक राजकुमार ने ज्ञापन में कहा है कि मलिन बस्ती के निवासी पिछले तीस – चालीस वर्षों से बस्ती में निवास कर रहे है और उनके पास पानी, बिजली के अलावा कई अन्य प्रमाण पत्र है परन्तु उन कागजों की जांच न करके सिर्फ पानी, बिजली के बिलों की अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि पानी, बिजली के बिल ही आधार माना जा रहा है।

उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि जिन बस्तीवासियों को नोटिस दिये गये है वह गलत है यदि मलिन बस्ती के निवासियों ने अतिक्रमण की भूमि में अपने भवन बना कर रह रहे थे तो उन्हें सांसद, विधायक, पार्षद, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, जल निगम, जल संस्थान, एमडीडीए, सिंचाई विभाग  के द्वारा अनेकों विकास कार्य क्यों किये  तथा नगर निगम ने भवनों पर हाउस टैक्स क्यों लगा रखा है।

उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि बस्तियों में विभिन्न विभागों ने करोड़ों रूपये के निर्माण कार्य किये है इसलिए सभी नोटिसों को निरस्त कर तोड़फोड़ की कार्यवाही को तुरन्त रोका जाये। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि पूर्व की नीति के अनुसार जो विधानसभा में पास हुई थी और बस्ती के निवासियों को मालिकाना हक दिया जाये जिससे राजस्व की प्राप्ति होगी और उस नीति के अनुरूप ही कोई भी योजना तैयार की जाये, अन्यथा इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जहांगीर खान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top