Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

चंपावत जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, ने ली जिला योजना की बैठक, जिला योजना में 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि हुई अनुमोदित।

चंपावत जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, ने ली जिला योजना की बैठक, जिला योजना में 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि हुई अनुमोदित।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के मानदेय को लेकर वित्त सचिव से दूरभाष पर की वार्ता, जल्द रुके मानदेय को लेकर बजट जारी करने के दिये निर्देश।

सभी विभाग समय पर धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर व्यय करना करें सुनिश्चित-रेखा आर्या।

देहरादून/चंपावत:- जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनपद चंपावत के विकास कार्यो पर चर्चा तथा अधिकारियों को विकास कार्यो को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट जानी। इस वर्ष जिला योजना के लिए 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि अनुमोदित की गई है जिसमे की पिछले वर्ष की अपेक्षा 4.35 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री के सम्मुख जनप्रतिनिधियों द्वारा चंपावत जनपद में कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों के रुके हुए मानदेय का विषय उठाया गया जिस संबंध मे प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने वित्त सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर मानदेय का बजट अतिशीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित किए जाने हेतु स्वरोजगार परक योजनाओं को बढ़ावा देने के अतिरिक्त विभागों में इस प्रकार की योजनाएं रखी गईं हैं जो 2 वर्ष में पूर्ण हो जाएंगी और जिससे अनावश्यक बजट भी नही बढ़ेगा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिला योजनान्तर्गत विभागों को समय पर बजट मिले और समय पर ही खर्च हो और योजनाओं का लाभ आमजन तक समय से पहुंचे। इस उद्देश्य से नियत समय पर आज यह बैठक कर योजनाओं का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्ताव जनोपयोगी वास्तविकता, व्यवहारिकता हों इसकी जिम्मेदारी जितनी अधिकारियों की है उतनी ही जनप्रतिनिधियों की भी है। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा इस हेतु सभी विभाग समय पर धनराशि का पूर्ण सदुपयोग कर व्यय करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा की समय पर जिला योजना का अनुमोदन करने का मुख्य उद्देश्य और सरकार की मंशा है कि समय पर विभागों को बजट प्राप्त हो और और समय पर धनराशि व्यय हो ताकि जनता को योजना का उचित लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का दायित्व है कि वह समय पर धनराशि व्यय करें ताकि जनता को शत प्रतिशत लाभ मिल सके।

बैठक में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख(पाटी) श्रीमती सुमन लता, ब्लॉक प्रमुख(बाराकोट)श्रीमती विनीता फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख(चंपावत)श्रीमती रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव, जिलाधिकारी नवनीत पांडेय, एसपी देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top