Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

एनडीए की जीत- ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

एनडीए की जीत- ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

नई दिल्ली। आखिरकर एक बार फिर एनडीए की जीत हुई है और बीजेपी के ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुना गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए. विपक्ष के INDIA गुट के साथ इस पद के लिए खींचतान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में ओम बिरला को निचले सदन के अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए प्रस्ताव पेश किया था. परंपरागत रूप से, लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति से होता था।

स्पीकर पद के लिए मुकाबले में राजस्थान के कोटा से तीन बार सांसद रहे बीजेपी के ओम बिरला का मुकाबला केरल के मवेलिकारा से आठ बार सांसद रहे कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश से था. सुरेश 18वीं लोकसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सांसद हैं।

क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के 70 साल में जो काम नहीं हुआ, वो आपकी अध्यक्षता में इस सदन ने संभव किया. लोकतंत्र की लंबी यात्रा में अनेक पड़ाव आते हैं. कुछ अवसर ऐसे होते हैं जब हमें अवसर मिलता है मील के पत्थर स्थापित करने के लिए मुझे पूरा विश्वास है कि देश 17वीं लोकसभा की उपलब्धियों पर गर्व करेगा।

राहुल गांधी ने दी बधाई
लोकसभा स्पीकर बनने पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी ओम बिरला को बधाई दी. राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके सफल चुनाव के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं कि आप दूसरी बार चुने गए हैं. मैं पूरे विपक्ष और INDIA गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता हूं. यह सदन आवाज का प्रतिनिधित्व करता है भारत के लोगों की और आप उस आवाज के अंतिम मध्यस्थ हैं. सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है, लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top