Breaking News
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में, सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में, सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
ऊर्जा संरक्षण व संसाधनों को लेकर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी बड़ा बयान, प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी।
ऊर्जा संरक्षण व संसाधनों को लेकर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी बड़ा बयान, प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी।
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण, डीएम सविन बंसल ने किए निरस्त।
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण, डीएम सविन बंसल ने किए निरस्त।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश।
नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई, गणेश गोदियाल।
नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई, गणेश गोदियाल।
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा, महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग।
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा, महा रजिस्ट्रार ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिंग।
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे।
उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे।
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में, डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा।
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में, डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा।
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में, विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में, विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।

हॉकी, स्केटिंग रिंग एवं चिल्डर्न पार्क के निर्माण के साथ खेल अवस्थापना सुविधा हेतु किए जा रहे कार्य – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 

हॉकी, स्केटिंग रिंग एवं चिल्डर्न पार्क के निर्माण के साथ खेल अवस्थापना सुविधा हेतु किए जा रहे कार्य – मुख्य कार्यकारी अधिकारी 
जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने शहर में संचालित हो रहे स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने सहारनपुर रोड से जीएमएस रोड, चकराता रोड, बिन्दाल पुल तथा परेड ग्राउण्ड एवं पवेलियन में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया
देहरादून। परेडग्राउण्ड में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किये कि खेल अवस्थापना सुविधा  हेतु किए जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ यशाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने स्केटिंग बोर्डग्राउण्ड निर्माण कार्यों को फरवरी माह तक पूर्ण कराने, रोलर हॉकी रिंक के निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञातब्य है कि परेडग्राण्ड देहरादून में शहर के साथ ही प्रदेश का पहला रोलर हॉकी रिंक बनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने परेड ग्राउण्ड पर बनाए गए साईकिल ट्रैक के निर्माण कार्यों की अद्यतन  जानकारी लेने पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया किया कि साईकिल ट्रैक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने ट्रैक को लोगों के लिए खोलने तथा साईकिल ट्रैक हेतु साईकिल रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में शेड लगाने के निर्देश दिए ताकि धूप में लोग शेड में बैठ सकें।
रेंजर्स ग्राउण्ड पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने  तथा रेंजर्स ग्राउण्ड के भीतर चारों ओर ट्रैक बनाने एवं फिल्ड पर पिच निर्माण करने के साथ ही टॉयलेट बनवाने को भी निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तिब्बती मार्केट के सामने स्मार्ट सिटी, सिटीज प्राजेक्ट के अन्तर्गत  विकसित किए गए चिल्डर्न पार्क का भी निरीक्षण किया तथा चिल्डर्न पार्क एवं रैंजर्स ग्राउण्ड में भी सुरक्षा गार्ड रखने को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर तथा अन्य क्षेत्रों में खाली जगह को चिन्हित किया जाए, ताकि ऐसे स्थानों को छोटे-छोटे चिल्डर्न पार्क के रूप में विकसित किया जा सके, ताकि शहर की सुन्दरता के साथ ही तथा छोटे बच्चों के लिए खेल अवस्थापना स्थापित की जा सकेगीं।
जिलाधिकारी ने सहारनपुर रोड, जीएमएस रोड से चकराता, बिन्दाल पुल तक संचालित कार्यों को समयबद्ध गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को निर्देश दिए किया। उन्होंने सड़क किनारे फुटपाथ कार्यों सहित सड़क चौड़ीकरण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा साथ ही निर्देशित किया यातायात में अवरोधक को चिन्हित करते हुए उनके सुधार किया जाए।
इस अवसर अधि0 अभि0 स्मार्ट सिटी परियोजना पीआईयू पीडब्लू डी प्रवीण कुश, पीसीएम गिरिश पुण्डीर, एआई एसी सुनील रावत, एपीएम वर्तिका ध्यानी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top