Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।

महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।

सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने, नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट कर दी बधाई।

देहरादून/नई दिल्ली:- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट कर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ओम बिड़ला को 18वीं लोकसभा के स्पीकर के रूप में चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा की यह ऐतिहासित क्षण है। बिड़ला जी दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं।

17 वीं लोकसभा में उनकी अध्यक्षता में कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य हुए जिन्हें सदैव संसदीय इतिहास भी याद रखेगा। अब 18 वीं लोकसभा में भी ओम बिड़ला जी की अध्यक्षता के दौरान देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की ओर से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ऐतिहासिक कदमों को मजबूती मिलेगी।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा की इस लोकसभा से देश के 140 करोड लोगों की उम्मीदें और आकांक्षाएं बहुत हैं जिन्हें पूरा करने में ओम बिड़ला जी सक्षम होंगे ऐसा उनका अटल विश्वास है। साथ ही कहा कि इस कार्यकाल में भी बिड़ला जी के अनुभव से सदन का गौरव उत्तरोत्तर बढ़ेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलने के साथ संसदीय मर्यादाओं का एक नूतन अध्याय रचा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top