Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही, दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही, दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन।
भगवान बद्रीविशाल के दर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भगवान बद्रीविशाल के दर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
रुड़की के नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प का सपना साकार, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया, ₹2.28 करोड़ की खेल परियोजना का भूमि पूजन।
रुड़की के नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प का सपना साकार, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया, ₹2.28 करोड़ की खेल परियोजना का भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
जिला देहरादून में एक ही दिन में, राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का हुआ निस्तारण।
जिला देहरादून में एक ही दिन में, राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का हुआ निस्तारण।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में, फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में, फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण।
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
एनआईसी कार्यालय का आधुनिक स्वरूप में हुआ कायाकल्प, डीएम सविन बंसल ने किया उद्घाटन।
एनआईसी कार्यालय का आधुनिक स्वरूप में हुआ कायाकल्प, डीएम सविन बंसल ने किया उद्घाटन।

टी20 विश्व कप 2024-  फाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

टी20 विश्व कप 2024-  फाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज बारबाडोस में आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टीम 2007 और 2014 में भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व कप का फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय टीम पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन उस वक्त टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने आखिरी बार 2013 में जीती थी आईसीसी ट्रॉफी
भारतीय टीम को कोई आईसीसी ट्रॉफी जीते लंबा समय हो गया है और टीम ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और उसकी अंतिम आईसीसी ट्रॉफी है। इसके बाद टीम 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हारी, जबकि 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल का सुखा समाप्त करने का मौका रहेगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका हेड-टु-हेड
टी20 क्रिकेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और दक्षिण अफ्रीका को 11 में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। टी20 विश्व कप में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा है। दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top