Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन ट्रायल्स की तिथियों की हुई घोषणा, राज्य के खिलाडियों के लिए उदीयमान योजना हो रही कारगर साबित,खिलाडियों के हितों के प्रति राज्य सरकार है सतत प्रयत्नशील- रेखा आर्या।

देहरादून:- राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।चयन ट्रायल के लिए अलग अलग स्तर पर चयन समिति का गठन किया गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत राज्य के 08 वर्ष से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रति जनपद 150-150 बालक-बालिकाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति दिये जाने का प्रविधान है जिसके अन्तर्गत राज्य के कुल 3900 चयनित खिलाड़ियों को प्रति माह रू0 58.50 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि न्याय पंचायत या नगर निगम/नगर पालिका वार्ड समूह स्तरीय चयन प्रक्रिया 05 जुलाई 2024 से प्रारम्भ होगी, विकास खण्ड/नगर निगम/नगर पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया 12 जुलाई 2024 से प्रारम्भ होगी, जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया 19 जुलाई 2024 से प्रारम्भ होगी और अंतिम चयन सूचियों का जनपद स्तर पर प्रकाशन 22 जुलाई 2024 से प्रारंभ होगा।इसके साथ ही प्रत्येक आयुवर्ग के चयनित बालक/बालिका का सम्मान एवं छात्रवृत्ति, चेक वितरण भी किया जाएगा जो कि 29 जुलाई को सम्पन्न होगा। कहा कि चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी संबंधित जिला क्रीड़ा कार्यालय,जिला युवा कल्याण विभाग कार्यालय ,जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।वहीं हरिद्वार और चमोली जनपद में उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लगी है ऐसे में आचार संहिता हटने के उपरांत शेष दोनों जनपदों में अलग से तिथि प्रकाशित की जाएगी।

खेल मंत्री ने कहा कि उदीयमान योजना वर्ष अगस्त 2021 से शुरू की गई थी जिसका लाभ हमारे बच्चे प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि खेल और खिलाडियों के लिए राज्य सरकार गंभीर है।ग्रामीण परिवेश के होनहार खिलाडियों के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top