Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

अयोध्या में रामपथ धंसने पर नाराज सीएम योगी ने PWD के 3 इंजीनियरों को किया सस्पेंड

अयोध्या में रामपथ धंसने पर नाराज सीएम योगी ने PWD के 3 इंजीनियरों को किया सस्पेंड

अयोध्या। राम मंदिर को बने अभी कुछ ही महीने बीते हैं. वहीं शुक्रवार को हुई बारिश ने अयोध्या के विकास को लेकर किए गए तमाम दावों की पोल खोल दी. बारिश के बाद अयोध्या का रामपथ जगह-जगह से धंस गया वहीं सड़कों पर बड़े-बड़े गड्डे हो गए. जिसके बाद योगी सरकार पर सवाल उठने लगे. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, AE और JE को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं और जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रामपथ के निर्माण के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर कड़ा एक्शन लेते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ध्रुव अग्रवाल, असिस्टेंट इंजीनियर अनुज देशवाल और जूनियर इंजीनियर प्रभात पांडे को सस्पेंड कर दिया है. सीएम योगी अयोध्या के विकास में की गई लापरवाही को लेकर किसी क भी बरतने वाले नहीं हैं।

13 किमी लंबा रामपथ बारिश के धंसा
राम मंदिर के उद्घाटन से कुछ समय पहले ही रामपथ का निर्माण पूरा हुआ था. इसका निर्माण बड़ी संख्या अयोध्या पहुंचने वाले रामभक्तों की सुविधा के लिए किया गया था. लेकिन बारिश के चलते 13 किलोमीटर लंबे रामपथ की सड़कों पर कई जगहों पर गड्ढे हो गए.

1 जुलाई से पांच पुजारियों की जगह 25 पुजारी रामलला की सेवा करेंगे. रविवार को चार अलग-अलग समूहों में पुजारियों की सूची घोषित की जाएगी. कल सभी प्रशिक्षित 20 पुजारियों को रामलला की सेवा में नियुक्ति के लिए पत्र भी प्रदान किए जाएंगे. साथ ही उनके प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. इसके अलावा पुजारियों को उनकी सेवा के बदले वेतन निर्धारण की जानकारी भी दी जाएगी।

बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि, तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, दिल्ली के प्रोफेसर जयकांत मिश्र, रामकथा कुंज के पीठाधीश्वर डॉ. रामानंद दास महाराज, उनके उत्तराधिकारी महंत सत्यनारायण दास और हनुमत निवास महंत आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज शामिल होंगे. ये बैठक रामकोट स्थित नए आवासीय कार्यालय में प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top