Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

राहुल गांधी ने भारत माता की आत्मा को ठेस पहुंचाई- योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी ने भारत माता की आत्मा को ठेस पहुंचाई- योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने अपना पहला भाषण दिया. इसे लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी ने राहुल की लोकसभा स्पीच को लेकर उन्हें बुरी तरह से घेर लिया है और उनपर हिंदुओं को हिंसक कहने का आरोप लगाया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस नेता को न केवल समुदाय बल्कि भारत माता की आत्मा को आहत करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में, गांधी ने उस समय विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे चौबीसों घंटे हिंसा और नफरत में लगे रहते हैं. उनकी टिप्पणी का सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भारी विरोध किया, यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीच स्पीच में खड़े होकर इस बात पर जोर दिया कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना एक गंभीर मामला है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘हिंदू भारत की आत्मा है. हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है. हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं. खुद को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहने वाले और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबे रहने वाले समूह के ‘राजकुमार’ इस बात को कैसे समझेंगे? आपको दुनिया के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए राहुल जी! आज आपने किसी का दिल नहीं दुखाया है” लेकिन भारत माता की आत्मा को आहत किया है।

अपने भाषण में, गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर तीखा हमला किया और कहा कि हिंदू धर्म भय, नफरत और झूठ फैलाने के बारे में नहीं है. उनकी टिप्पणी संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आई. मोदी ने गांधी के भाषण के दौरान हस्तक्षेप किया और कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना एक गंभीर मुद्दा है, हालांकि, गांधी ने पलटवार करते हुए कहा, ‘बीजेपी और आरएसएस संपूर्ण हिंदू समाज नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top