Breaking News
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।

सीएम धामी की कोशिशो से ऊर्जा जरूरतों को लेकर दो बड़े फैसले, उत्तराखंड को कोयला आपूर्ति हेतु भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई सैद्धांतिक स्वीकृति।

सीएम धामी की कोशिशो से ऊर्जा जरूरतों को लेकर दो बड़े फैसले, उत्तराखंड को कोयला आपूर्ति हेतु भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई सैद्धांतिक स्वीकृति।

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हालियाअनुरोध पर विद्युत मंत्रालय ने यूजेवीएन लिमिटेड एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम को कोयला आधारित तापीय बिजली संयंत्र की स्थापना हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने शक्ति नीति के तहत अप्रैल 2024 में कोयला आवंटन हेतु भारत सरकार को अवगत कराया था कि राज्य सरकार अपने सार्वजनिक उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड के अतिरिक्त टीएचडीसी एवं यूजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से भी कोयला आधारित तापीय विद्युत संयंत्र की स्थापना की इच्छुक है।

इसी क्रम में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा भी उत्तराखंड राज्य को शक्ति नीति के अंतर्गत 1320 मेगावाट तापीय विद्युत उत्पादन के प्रयोजनार्थ कोयला आपूर्ति हेतु प्रबल संस्तुति की गई थी। उत्तराखंड सरकार द्वारा टीएचडीसी तथा यूजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम (TUECO) के माध्यम से तापीय विद्युत संयंत्र स्थापना पर सहमति जताई गई।

शक्ति नीति के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड केंद्र एवं राज्य सरकारों की उत्पादन कंपनियों तथा उनके संयुक्त उपक्रमों को अधिसूचित दरों पर कोयला आपूर्ति की अनुमति दे सकती है।

टीएचडीसी तथा यूजेवीएन लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम (TUECO) द्वारा कोयला आवंटन हेतु आवेदन किया जाना प्रस्तावित किया गया था। कोयला आवंटन के उपरांत उत्पादित होने वाली विद्युत से राज्य की विद्युत व्यवस्था में निश्चित ही सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top