Breaking News
संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल, रेखा आर्या।
संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल, रेखा आर्या।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ की पूजा अर्चना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ की पूजा अर्चना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणाम, डीएम।
गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणाम, डीएम।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल, बेमिसाल आज पूरे हुए 3 साल।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल, बेमिसाल आज पूरे हुए 3 साल।

देहरादून:- उत्तराखंड में धामी सरकार को तीन साल पूरे हो गए हैं। सीएम के तौर पर पुष्कर सिंह धामी की दो सरकारों ने तीन साल पूरे किए हैं। 4 जुलाई 2021 को पुष्कर सिंह धामी ने 12वें सीएम के तौर पर शपथ ली। 11 मार्च 2022 तक धामी का पहला कार्यकाल रहा। इसके बाद 23 मार्च 2022 को धामी ने दोबारा सीएम पद की कुर्सी संभाली। जो कि अब तक लगातार सीएम पद संभाले हुए हैं।

धामी ने अपने तीन साल के कार्यकाल में कई ठोस कदम उठाए हैं। जिस वजह से धामी की धमक पूरे देश में फैल चुकी है। इसके अलावा धामी ने कई धाकड़ फैसले लेकर ये साबित कर दिया कि वे उत्तराखंड के हित के लिए निर्णायक फैसले लेने में पीछे नहीं हटेंगे।

यूनिफॉर्म​ सिविल कोड लागू कर धामी ने देश में पहले सीएम और पहले राज्य बनने का रिकॉर्ड बनाया है। जहां यूसीसी लागू किया गया। इसके अलावा नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई और महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण समेत धामी सरकार ने इन तीन सालों में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। लोकसभा चुनाव समेत सभी उपचुनावों में 100 परसेंट जीत भी धामी के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है।

 

* तीन साल में लिए गए बड़े निर्णय:-*

 

* देशभर में यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना।

* धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाया गया।

* नकल विरोधी कानून देश का सबसे सख्त कानून बनाया गया।

* दंगारोधी कानून लागू कर असमा​जिक तत्वों पर सख्ती और नुकसान की भरपाई उन्हीं से करने को नियम।

* लैंड जिहाद के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चलाया।

* महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के 9.11 लाख मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई।

* 2025 तक धामी सरकार ने 1.25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।

* 80 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पांच से सात लाख कमा कर लखपति दीदी बनीं है।

* खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति लागू की है।

* खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया।

* मेधावी खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।

* तीन साल के कार्यकाल में विभागों में 7644 युवाओं को नौकरी दी गई।

* 19 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

* काठगोदाम से हनुमान गढ़ी तक रोपवे निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई।

* केदारनाथ, हेमकुंड साहिब रोपवे का शिलान्यास कर डीपीआर बनाई जा रही है।

* जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कई शहरों देहरादून से अमृतसर, पंतनगर, गोवा, कुल्लू, पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा को शुरू किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री के रूप में 3 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं वही दूसरी ओर भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करता  रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top