Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।

जोशीमठ के पैनी गांव में चुनाव प्रचार के, दौरान महिलाओ को सम्बोधित करते, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

जोशीमठ के पैनी गांव में चुनाव प्रचार के, दौरान महिलाओ को सम्बोधित करते, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/जोशीमठ:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चमोली के जोशीमठ में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जोशीमठ स्थित पैनी गांव के पंचायत भवन में विभिन्न महिला समूह की महिलाओं के साथ उपचुनाव के दृष्टिगत चुनावी बैठक कर बद्रीनाथ वासियों से आगामी 10 जुलाई को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।     

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित की जा रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति मजबूत होती है तो देश भी मजबूत होता है। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश में समूह की 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज समूह में माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी सभी योजनाएं गरीब वंचितों को केन्द्रित करने बनाई गई है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी और शीघ्र निराकरण का का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, महिला मंगलदल अध्यक्ष सुचिता चौहान, बीजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल (रि०) रघुवीर सिंह भंडारी, पार्षद मंजीत रावत, शिवानी सती, हेमा रावत, लता रावत, हेमा रौतेला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top