Breaking News
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण।
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सूबे की महिलाओं को बड़ी सौगात, सहकारी संस्थाओं में 33 फीसदी हिस्सेदारी का शासनादेश जारी, विभागीय मंत्री डा. रावत ने दी बधाई।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सूबे की महिलाओं को बड़ी सौगात, सहकारी संस्थाओं में 33 फीसदी हिस्सेदारी का शासनादेश जारी, विभागीय मंत्री डा. रावत ने दी बधाई।

देहरादून:- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर राज्य सरकार ने प्रदेश की आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। सूबे के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इसे महिलाओं के हक में अभूतपूर्व फैसला बताते हुये कहा कि यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र के साथ सहकारिता के क्षेत्र को सशक्त बनाने की भी अपील की।

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जिसके तहत न्याय पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की विभिन्न सहकारी संस्थाओं में अध्यक्ष, निदेशक व सदस्यों के पदों पर 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिये रहेगा। जिससे सहकारिता के क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रही महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखंड राज्य सहकारी समिति निर्वाचन (संशोधन) नियमावली, 2024 लागू होने के उपरांत राज्य में 10 जिला सहकारी बैंकों, 670 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, एवं अन्य शीर्ष सहकारी संस्थाओं यथा उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक, राज्य सहकारी संघ, आवास एवं निर्माण सहकारी संघ, प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन, उपभोक्ता सहकारी संघ, रेशम फेडरेशन, को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन, भेड़-बकरी एवं शशक फेडरेशन, मत्स्य सहकारी संघ, श्रम निर्माण संविदा सहकारी संघ, सेब उत्पादक एवं विपणन सहकारी संघ, साइलेज उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ आदि सहकारी संस्थाओं में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित हो जायेगी। इसके साथ ही सहकारी संस्थाओं में पुरूषों का एकाधिकार भी समाप्त हो जायेगा।

“बयान”

प्रधानमंत्री के ‘सहकार से समृद्धि‘ मूल मंत्र के साथ सहकारी संस्थाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चि की गई है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां सहकारी संस्थाओं में आधी आबादी को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के उपरांत अब प्रदेश की एक दर्जन से अधिक सहकारी संस्थाएं महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होंगी और महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल कायम करेंगी। *डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड सरकार।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top