Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, एक बेटा दो बेटियां एक साथ आने से परिवार में खुशी का माहौल। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, एक बेटा दो बेटियां एक साथ आने से परिवार में खुशी का माहौल। 

देहरादून:- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। चकराता क्षेत्र की होडा गांव निवासी महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के द्वारा तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने का चकराता क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने माता पिता व परिवारजनों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

चकराता तहसील के अन्तर्गत छावनी बाजार से सटी ग्राम पंचायत मगरोली के होडा गांव निवासी महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्त्री एवम् प्रसूती रोग विभाग में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। डिलीवरी के लिए उत्तराखण्ड सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी डिलीवरी के लिए मामले श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहुंचते हैं। ऐसे मामलों में डिलीवरी संवेदनशील होती हैं। डिलीवरी के लिए उपलब्ध सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एवम् कुशल डाॅक्टरों की टीम ऐसी संवेदनशील डिलीवरी के मामलों को भी आसान बना देती है। नवजात बच्चों के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं। जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के सुरक्षित प्रसव की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे तुरन्त छुट्टी लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गांव में ही रहती हैं। बीते शुक्रवार उन्हें प्रसव पीडा हुई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के कुशल डाॅक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई। इसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, इसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। महिला की यह पहली डिलीवरी है। अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

वहीं तीन बच्चों को जन्म देने के बाद परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने जानकारी दी कि डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे व मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top