Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने, जांच में दोषी पाए जाने पर नियुक्ति एजेंसी, टीडीएस पर कसा शिकंजा। 

जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने, जांच में दोषी पाए जाने पर नियुक्ति एजेंसी, टीडीएस पर कसा शिकंजा। 

*परियोजना निदेशक ने कार्मिकों की चयन प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक किया स्थगित।

देहरादून:- जलागम विभाग में परियोजना क्षेत्र हेतु विभिन्न सेवाओं के लिए कार्मिक उपलब्ध कराए जाने के लिए चयनित टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी को कार्मिकों की चयन प्रक्रिया में अनियमिताओं का दोषी पाए जाने पर जलागम मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद मुख्य परियोजना अधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जलागम विभाग में परियोजना क्षेत्र हेतु विभिन्न सेवाओं जैसे एमआईएस एक्सपर्ट, एग्री बिजनेस एक्सपर्ट, सामाजिक समन्वयक इत्यादि हेतु कार्मिक उपलब्ध कराए जाने हेतु 14 फरवरी 2024 को टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी से अनुबंध किया गया था। उक्त एजेंसी द्वारा चयन प्रक्रिया में की जा रही है अनियमिताओं के संबंध में विभिन्न माध्यमों से लगातार मिल रही शिकायतों की जांच जलागम विभाग के अंतर्गत मुख्य वित्त अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एक जांच कमेटी द्वारा की गई। जांच कमेटी की आख्या के आधार पर पाया गया कि एजेंसी ने अनुबंध की शर्तों का उलंघन करने के साथ-साथ चयन प्रक्रिया में अनियमितता की है इसलिए उक्त एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ कर मानव संसाधन की कि उक्त चयन प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

जलागम मंत्री महाराज ने बताया कि उक्त एजेंसी को जलागम विभाग द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया है और ना ही उक्त एजेंसी के माध्यम से अभी तक किसी कार्मिक, सेवाओं के अंतर्गत नियुक्ति की गयी है। अनुबन्ध के अनुसार उक्त एजेंसी द्वारा दी गयी 40 लाख रुपए की बैंक गारंटी, धरोहर धनराशि जलागम विभाग के कार्यालय में ही जमा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंस प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी से जलागम विभाग के अंतर्गत नियुक्ति हेतु सम्पर्क न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top