Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विधायक शैलारानी रावत के निधन पर, गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विधायक शैलारानी रावत के निधन पर, गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधायक शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत हमेशा अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती थीं। उनकी निष्ठा और समर्पण भावनाएँ हमेशा उनके कार्यों में दिखाई देती थीं। वे न केवल अपनी विधानसभा के विकास के लिए सक्रिय थीं बल्कि समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रखकर उनके समाधान के लिए भी कार्यरत रहती थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत का सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था, जो हर किसी के दिल को छू जाता था। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना हमेशा याद रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत का निधन न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा नुकसान है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा। शैलारानी रावत का जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा है। उनके विचार और उनके कार्य हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर हम उनकी स्मृति को जीवित रख सकते हैं।

शैलारानी रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, हम सब उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना करते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, श्रीमती रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रीमती शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top