Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बारिश से बंद हुई, सड़कों की यथा स्थिति के संबंध में की समीक्षा, बंद पड़े सड़क मार्गो को शीघ्र खोलने के दिए निर्देश।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बारिश से बंद हुई, सड़कों की यथा स्थिति के संबंध में की समीक्षा, बंद पड़े सड़क मार्गो को शीघ्र खोलने के दिए निर्देश।

देहरादून:- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक कर पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेशभर में बरसात से बंद पड़ी सड़कों की यथा स्थिति जानी।

मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को जो सड़क मार्ग बंद पड़े है उनको शीघ्रता से खोलने के प्रयास करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों पीएमजीएसवाई की सड़को के अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सभी सड़कों के कार्यों को तय समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों, पुलों के निर्माण कार्यों की समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा वह शीघ्र ही प्रदेश भर में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बरसात से बंद हुए सड़क मार्गों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी लेंगे।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत ग्रामीण मार्गो में प्रदेश में आज सुबह 11 बजे तक करीब 113 सड़के बंद थी। जिसमे 23 गढ़वाल मंडल तथा 90 ग्रामीण सड़क मार्ग कुमाऊं मंडल की थी। उन्होंने कहा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सड़क मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जाएं। मंत्री ने कहा आपदा मद में 160 करोड़ रुपए के प्रस्ताव थे। जिसके विपरीत 46 करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए हैं। जिसका अप्रैल माह में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा उन स्वीकृत सड़कों का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा प्रदेश में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 49 पुलों का निर्माण कार्य भी गतिमान है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की तर्ज पर प्रदेश के वे गांव जिनकी आबादी 250 से कम है और जो पीएमजीएसवाई या किसी अन्य योजना में नहीं आने के कारण मुख्य मार्ग से वंचित है। उनको मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजन के माध्यम से गांव के संपर्क को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता आरपी सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top