Breaking News
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 

पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल’ से किया सम्मानित

पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल’ से किया सम्मानित

सीएम योगी और अमित शाह ने दी बधाई

नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर खुशी जताते हुए इसे 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को रूसी संघ द्वारा दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’, 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है.

आपके नेतृत्व में भारत आगे बढ़ता रहेगा: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने आगे लिखा, यह पुरस्कार, दोनों देशों के बीच एक-दूसरे के प्रति गहन सम्मान को दर्शाता है. साथ ही रूस और भारत के बीच वर्षों की मित्रता को बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करता है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रधानमंत्री जी को बधाई. आपके नेतृत्व में, भारत बढ़ता रहेगा और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अद्वितीय सफलता प्राप्त करेगा.

भारत के लिए गौरवशाली सम्मान: अमित शाह
योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरवशाली सम्मान है. शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को आज रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई. यह देश के लिए गौरव की बात है और मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत द्वारा प्राप्त की गई शानदार प्रतिष्ठा का प्रमाण है.

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल’ से सम्मानित किया गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को यह सम्मान दिया. रूस और भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति में असाधारण कार्यों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल’ सम्मान दिया गया. 2019 में रूस ने पीएम मोदी को यह सम्मान देने का ऐलान किया था. यह पुरस्कार 326 साल पुराना है, 1698 में त्सार पीटर ने रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ को शुरू किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top