Breaking News
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।

लोक पर्व हरेला पर शिक्षा विभाग रोपेगा दो लाख पौधे, विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने, अधिकारियों को दिये निर्देश।

लोक पर्व हरेला पर शिक्षा विभाग रोपेगा दो लाख पौधे, विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने, अधिकारियों को दिये निर्देश।

देहरादून:- प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में लोक पर्व हरेला को वृहद स्तर पर मनाया जायेगा। हरेला पर्व पर सभी विद्यालयों में 2 लाख से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। इसके लिये प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 5-5 जबकि हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में 10-10 पौधे अनिवार्य रूप से रोपे जायेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं संर्द्धन को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि लोकपर्व हरेला को प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर विभाग द्वारा 2 लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया जायेगा। सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को उद्यान विभाग, वन विभाग एवं विभिन्न एनजीओ से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित समस्त छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों एवं आस-पास के क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण करेंगे। जिसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 5-5 जबकि हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में 10-10 फलदार व छायादार पौधे अनिवार्य रूप से रोपे जायेंगे। जिनमें बेल, अमरूद, जामुन, आंवला, संतरा, माल्टा, नींबू, खुमानी, चुल्लू सहित स्थानीय जलवायु के अनुरूप वृक्ष लगाये जायेंगे। इसके साथ ही रोपे गये पौधों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिये विद्यालय स्तर पर उचित प्रबंधन किया जायेगा।

इसके अलावा हरेला पर पर्यावरण संरक्षण एवं संर्द्धन को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी जिसमें निबंध, कला, पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद, भाषण आदि शामिल है। उन्होंने ने कहा कि एनईपी-2020 के प्रावधानों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन से संबंधित अध्याय शीघ्र ही पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top