Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों, में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का किया निरीक्षण, ग्लोगीधार क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों, में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का किया निरीक्षण, ग्लोगीधार क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश। 

देहरादून/मसूरी:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का जायजा लेते हुए धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को शीघ्रता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री ने मॉल रोड़ के टूटे हिस्से का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मॉल रोड़ के सौन्दर्यीकरण के तहत किए गए कार्य की गुणवत्ता के साथ कार्य करने करने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने अतिवृष्टि के कारण पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग में क्षतिग्रस्त हिस्से का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने मॉल रोड़ में वाहनों की आवाजाही के संबंध में एसडीएम मसूरी और पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्य करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सरकार आपदा क्षेत्र में लगातार नजर बनाए हुई है। और सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग ग्लोगीधार तीन दिनों के भीतर यहां से बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। साथ ही आपदा के समय राज्य सरकार हमेशा प्रभावितों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सेंथिल अबुदाई, एसडीएम मसूरी दीपक सैनी, ईई लोक निर्माण जितेंद्र त्रिपाठी, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, सतीश डोंडियाल, सुंदर पंवार, पूनम नौटियाल सहित जल निगम, जल सस्थान, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top