Breaking News
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक,  देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क।
धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक,  देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क।
मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में महाअष्टमी में के अवसर पर, 151 कन्याओं का किया सामूहिक पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में महाअष्टमी में के अवसर पर, 151 कन्याओं का किया सामूहिक पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में हुई शामिल, रेखा आर्या।
देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में हुई शामिल, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर, मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना।
मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर, मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना।
मुख्यमंत्री ने किया देहरादून, पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री ने किया देहरादून, पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ।

वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने, प्रदेश के युवा फुटबाॅलर साहिल पंवार को किया सम्मानित।

वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने, प्रदेश के युवा फुटबाॅलर साहिल पंवार को किया सम्मानित।

देहरादून:- सोमवार को वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्रदेश के युवा फुटबाॅलर साहिल पंवार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड, विशेष रूप से देहरादून के लिए यह गर्व का क्षण है कि स्थानीय प्रतिभा साहिल पंवार ने मुंबई सिटी एफसी में शामिल होकर एक नई ऊंचाई हासिल की है। उन्होंने कहा कि देहरादून के 24 वर्षीय डिफेंडर साहिल पंवार ने मुंबई सिटी एफसी के साथ एक साल का अनुबंध किया है। साहिल पंवार इससे पहले भारतीय अंडर -18 फुटबाॅल टीम के कप्तान भी रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश का एक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े क्लब में शामिल हुआ है, साहिल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी और उन्हें भी अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर मंत्री ने साहिल पंवार के साथ युवावस्था में वाॅलीवाल खिलाड़ी के रूप में हुए अपने अनुभवों को भी साझा किया। वित्त मंत्री ने साहिल पंवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा से इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top