Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले, आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने वाला बजट।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले, आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने वाला बजट।

देहरादून:- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 48.21 लाख करोड़ रुपए के आम बजट को विकसित भारत के लक्ष्य को साधने, नये अवसरों को सृजित करने और उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई की चिंता करने वाला बजट बताया है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के 48.21 लाख करोड़ रुपए के आम बजट को विकसित भारत के लक्ष्य को साधने, नये अवसरों को सृजित करने और उत्तराखंड में आये दिन आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह बजट 2027 भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ अगले 5 वर्षों में भावी भारत की प्रगति की एक झलक भी दिखाता है। यह बजट शिक्षा, रोजगार युवाओं के कौशल विकास, स्वास्थ्य, शहरी एवं ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, युवाओं, उद्योगों और किसानों की समृद्धि के साथ-साथ देश की सुरक्षा की चिंता करने वाला बजट है।

मंत्री महाराज ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट देश में नवाचार, शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के अलावा देश के करोड़ों युवाओं के सपनों को इंटर्नशिप का अवसर देकर साकार करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में उत्तराखंड को पिछले वर्ष आपदाओं से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई है। जिसके तहत इस बजट में 86 करोड़ की प्रारंभिक धनराशि दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इस बार केंद्रीय बजट से हमें 2,217 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। प्रदेश में 475 गांव और बसावटों तक सड़क पहुंचाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। 250 से अधिक आबादी वाले गांव योजना के तहत सड़कों से जुड़ेंगे। सरकार के बजट से राज्य में पंचायत का सशक्तिकरण होने के साथ-साथ सड़कों का भी विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top