Breaking News
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, से उत्तराखण्ड में रेशम विकास की विभिन्न परियोजनाओं, को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, से उत्तराखण्ड में रेशम विकास की विभिन्न परियोजनाओं, को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सितम्बर में “सिल्क एक्सपो” तथा “रेशम घर” के उद्घाटन के लिए मांगा समय : कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/नई दिल्ली:- प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री भारत सरकार गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से केन्द्रीय रेशम बोर्ड (वस्त्र मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में रेशम विकास हेतु विभिन्न परियोजनाओं के लिए धनराशि अनुमोदित करने का अनुरोध किया। जनपद देहरादून में ₹199.22 लाख से पोस्ट कोकून सेक्टर का सुदृढ़ीकरण का कार्य, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में ₹509.65 लाख से ओक टसर विकास परियोजना का कार्य, जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत में शहतूती रेशम के विकास हेतु 06 कलस्टर एवं जनपद बागेश्वर में मूंगा रेशम विकास (वन्या क्षेत्र) में ₹13.19 (करोड) से कलस्टर निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने करने का आग्रह किया गया।

मंत्री गणेश जोशी ने वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराया कि रेशम विभाग द्वारा सिल्क पार्क, देहरादून में रेशम उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से “रेशम घर” का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि आगामी माह में सिल्क एक्सपो भी लगाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न राज्यों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस कार्यक्रम से दून सिल्क को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा रेशम किसानों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। मंत्री जोशी ने सितम्बर माह में “सिल्क एक्सपो” तथा “रेशम घर” के उद्घाटन हेतु केंद्रीय मंत्री से समय प्रदान करने का आग्रह भी किया।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top