Breaking News
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 
स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।
नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।
नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।
सीएम धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।
सीएम धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।
84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।
84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व, करने पर दी बधाई व शुभकामनाएं।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व, करने पर दी बधाई व शुभकामनाएं।  

देहरादून:- सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व सहकारिता के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों से अवगत किया साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि नई दिल्ली में उन्होंने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। शिष्टाचार भेंट के दौरान डा. रावत ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। डा. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता के क्षेत्र में हुई प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में एनईपी-2020 का क्रियान्वयन, विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना, उच्च शिक्षा के अंतर्गत महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों का नैक एक्रिडिएशन, छात्र संघों व परिषदों में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने, आयुष्मान योजना का क्रियान्यन, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान, वैक्सीनेशन अभियान, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम में बनाये जा रहे चिकित्सालयों की प्रगति, मुख्यमंत्री घसियारी योजना, माधो सिंह भण्डारी सामूहिक सहकारी खेती योजना एवं पैक्स कम्प्युटरीकरण, प्रदेश की सहकारी संघों व समितियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रधानमंत्री को दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सहकारिता की विभिन्न योजनाओं के संचालन पर डॉ. धन सिंह रावत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और विकास के नये आयाम छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top