Breaking News
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, कारगिल शहीद राजेश गुरुंग के, आवास पहुंचकर उनकी मूर्ति पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, कारगिल शहीद राजेश गुरुंग के, आवास पहुंचकर उनकी मूर्ति पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को   कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के चांदमारी घंगोड़ा स्थित कारगिल शहीद राजेश गुरुंग के आवास पहुंचकर शहीद की मूर्ति पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैनिक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री जी ने शौर्य दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख करने, शहीदों के परिजन को सरकारी नौकरी के लिए दो वर्ष नहीं बल्कि पांच वर्ष तक आवेदन करने, शहीदों के आश्रितों को अभी तक जिलाधिकारी कार्यालय में समूह “ग” और “घ” के पद रिक्त होने पर ही नियुक्ति मिलती थी लेकिन अब अन्य विभागों में भी उक्त समूह के पदों पर रिक्तियां देने, सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों के समतुल्य अवकाश दिये जाने की घोषणा पर ख़ुशी प्रकट की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल शहीद को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने सदैव राष्ट्र की अखंडता एवं सम्प्रभुता बनाए रखने के लिये अनुकरणीय साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन किया है। हमारा प्रथम कर्तव्य है कि देश की सीमाओं की रक्षा तथा देश की संप्रभुता एवं अखंडता बनाये रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक सपूतों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के मान-सम्मान एवं कल्याणार्थ सदैव तत्पर रहें। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की निरंतर सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में भव्य सैन्य धाम का निर्माण जल्द ही पूर्ण होने जा रहा है। जिसको शीघ्र ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मातृभूमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा के लिए बसी रहेंगी। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार शहीदों के सम्मान और उनकी वीरता का बखान और उनकी यादों को संजोए रखने का कार्य पूरी ईमानदारी के साथ कर रही है।

इस अवसर पर शहीद की माता बसंती गुरुंग, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, श्वेता गुरुंग, कृष्णा देवी, तेज कुमार खत्री, राम बहादुर खत्री, पुष्पा देवी, प्रदीप क्षेत्री, पुरन थापा, अजीत क्षेत्री, अनिल थापा, हेमलता, शमशेर थापा, आशीष शर्मा, सूरज थापा, दीप माला पुष्पा देवी, सरु थापा, रोहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top