Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई कांग्रेसजनों द्वारा, कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई कांग्रेसजनों द्वारा, कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित।

देहरादून:- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित कई कांग्रेसजनों द्वारा कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तथा कारगिल युद्ध में शामिल सैनिक राजेश मल्ल एवं अरविन्द थापा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जांबाजों ने अदम्य साहस का परिचय दिया वह भारत के गौरवशाली दिवस के रूप में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा थोपे गये इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपनी बहादुरी से न केवल दुश्मनों के दांत खट्टे कर विजय हांसिल की अपितु विश्व को यह संदेश देने का काम किया कि भारतीय सैनिक किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब भारत के दुश्मनों ने देश की सीमाओं पर आक्रमण किया तब-तब भारतीय सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया तथा देश की सुरक्षा पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों ने वीरता का परिचय दिया तथा कारगिल लड़ाई में भी देवभूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुत देकर विजय हांसिल की।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जिस पर देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले सैनिकों एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीदों की शहादत का असर न पड़ा हो और हम सबको उस पर गर्व भी है, क्योंकि देवभूमि हमेशा बिना भेदभाव के शहादत देने का ही काम करती है। उन्होंने कहा कि कि कारगिल युद्ध के समय भी यहां के वीर सैनिकों का देश की सीमाओं की रक्षा में बलिदान का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुत देने वाले जांबाजों को देश सदैव याद रखेगा तथा उनका हृदय से ऋणी रहेगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा , दीप वोहरा , पूर्व पार्षद अशोक कोहली, राकेश पाँवर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी अभिषेक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top