Breaking News
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 

अमर शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए, जीवन मे आगे बढ़ने और राष्ट्र हित मे कार्य करने की है आवश्यकता, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

अमर शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए, जीवन मे आगे बढ़ने और राष्ट्र हित मे कार्य करने की है आवश्यकता, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून/सोमेश्वरअल्मोड़ा:- अपने सोमेश्वर प्रवास के दौरान शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक कुंवर सिंह बोरा , हीरा सिंह बोरा, बहादुर सिंह बोरा, पान सिंह नयाल और शिव सिंह नयाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज सभी ने अपने अमर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया, जिन्होंने भारत मां की आन, बान और शान को बनाए रखा। हमारे वीर शहीदों का त्याग हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी से अमर शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए जीवन मे आगे बढ़ने और राष्ट्र हित मे कार्य करने की बात कही। कहा कि कारगिल विजय दिवस शौर्य,बलिदान और मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने की अमर गाथा है। हमे अपने वीर शहीदों का सदैव सम्मान करना चाहिए। हमारे वीर जवानों के बल पर ही हमारा राष्ट्र सुरक्षित है। आज केंद्र सरकार द्वारा सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उनकी कई मांगो को पूरा करने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 1999 में कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने जीत का परचम लहराया था। लगभग तीन महीने तक चले युद्ध में भारतीय सेना के अनेकों जवान शहीद हो गए थे, लेकिन भारतीय सेना ने हार नहीं मानी और अंततः जीत हासिल की। युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार हो इसलिए इस तरह के कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित करने की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपने अमर वीर जवानों की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिये।उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

वहीं कैबिनेट मंत्री ने शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण किया। कहा कि माँ की तरह ही पेड़ भी धरती और जीवों के लिए वरदान हैं। कहा आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की यह मुहिम प्रत्येक भारतीय की मुहिम बन चुकी है। उन्होंने सभी से इस अभियान के सहभागी बनने, और अपनी तस्वीरों को Plant4Mother और “एक पेड़ मां के नाम” के साथ साझा करके दूसरों को भी प्रेरित करने की बात कही।

इस अवसर पर सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजली जोशी, मंडल महामंत्री कैलाश बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, संगरक्षक शिवराज सिंह बोरा, जिला मंत्री श्रीमती वंदना आर्या, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पा भंडारी, प्रधानाचार्य  पीताम्बर दत्त पांडेय, विनोद बोरा, अमित देवराडी,श्रीमती लक्ष्मी खुल्बे, नंदन राम आर्य, कृष्णा भंडारी, सुरेश बोरा सहित पार्टी कार्यकर्ता समस्त अध्यापकगण और विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top