Breaking News
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।
ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।
ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।

गैरसैंण में तीन दिवसीय सत्र चलना, सरकार की उत्तराखंड की जनता, की तरफ उदासीनता को दर्शाता है, भुवन चंद्र कापड़ी।

गैरसैंण में तीन दिवसीय सत्र चलना, सरकार की उत्तराखंड की जनता, की तरफ उदासीनता को दर्शाता है, भुवन चंद्र कापड़ी।

देहरादून:- शनिवार को उप नेता सदन भुवन चंद्र कापड़ी ने कहा कि गैरसैंण में तीन दिवसीय सत्र चलना, सरकार की उत्तराखंड की जनता की तरफ उदासीनता को दर्शाता है। तीन दिनों में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होना एवं विपक्ष द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होना संभव नहीं है। सरकार जनता के प्रति जवाब देह से बचने का काम कर रहीं है। मानसून सत्र को तीन दिवस तक चलना है। जबकि विधानसभा नियमावली में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ कि सरकार को एक वर्ष में 60 दिनों तक सत्र चलाना चाहिये,जिससे महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा हो सके,जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो,परन्तु सरकार के ये हाल है कि वो पाँच वर्ष में भी 60 दिन सत्र आहूत नहीं कर पा रही है जिससे सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।

सरकार बजट सत्र को भी तीन दिन में ही समाप्त कर देती है,जबकि बजट सत्र अन्य राज्यों की तर्ज़ पर कम से कम तीन सप्ताह चलाना चाहिए क्यूकी बजट विभाग वार पेश किया जाता है। जनहित के मुद्दे पर्याप्त संख्या में विधानसभा पटल पर रखे जा सके परंतु बीजेपी सरकार इसको गंभीरता से नहीं ले रही है जबकि अन्य राज्यों में जिनकी भौगोलिक एवं राजनीतिक स्थिति स्पष्ट रूप से हमारे जैसी ही है। उनमें विधानसभा सत्र तीन-तीन सप्ताह तक चलाए जाते हैं वर्तमान मानसून सत्र को भी 3 सप्ताह तक चलाया जाना चाहिए। जिससे सभी लोकहित के विषयों पर चर्चा के लिए विधानसभा में पर्याप्त समय हो जिससे कोई भी जनहित का मुद्दा चर्चा से वंचित न रह जाए।

भुवन चंद्र कापड़ी ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार पूर्ण रूप से खनन माफिया अफसर शाही एवं भ्रष्टाचारियों के हाथों में खेल रही है। आज राज्य में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है प्रतिदिन एक नया घोटाला जनता के सामने आता है। सरकार को इन सब गंभीर विषय पर चर्चा के लिए कम से कम गैरसरण में 3 सप्ताह का मानसून सत्र चलाना चाहिए जिससे इस राज्य को बनाने के लिए जो शहादत आंदोलनकारी द्वारा दी गई है उनके सपनों का उत्तराखंड बनाया जा सके ना कि सरकार के द्वारा मात्र गैरसैंण में तीन दिवसीय मानसून सत्र चलाकर प्रदेश की जनता को गैरसैंण के नाम पर मूर्ख बनाने का काम किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top