Breaking News
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड, महेंद्र भट्ट।
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड, महेंद्र भट्ट।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, अब शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, अब शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन।
सीएम धामी ने ऋषिकेश में 36 करोड़ की, सात विकास योजनाओं एवं रजत जयंती पार्कों का, किया लोकार्पण व शिलान्यास।
सीएम धामी ने ऋषिकेश में 36 करोड़ की, सात विकास योजनाओं एवं रजत जयंती पार्कों का, किया लोकार्पण व शिलान्यास।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्य का किया लोकार्पण।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्य का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना। 
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना। 
पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर, सीएम धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा व उपलब्धियों की सराहना की।
पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर, सीएम धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा व उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर, विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर, विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, ऋषिकेश सैनिक विश्राम गृह का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, ऋषिकेश सैनिक विश्राम गृह का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ऋषिकेश के सैनिक विश्रामगृह में मारा छापा, अकारण गैर हाजिर कर्मचारी पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश।

देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को  ऋषिकेश इंदरा नगर स्थित सैनिक विश्राम गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विश्राम गृह की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सैनिक कल्याण मंत्री ने सैनिक विश्राम गृह में कार्यरत कर्मचारी (इंचार्ज) के गैर हाजिर रहने पर निदेशक सैनिक कल्याण को दूरभाष के माध्यम से कर्मचारी के अनुपस्थिति होने के कारण की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने निदेशक सैनिक कल्याण को अकारण गैर हाजिर कर्मचारी पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृह में विश्राम कर रहे सैनिकों से भी फीडबैक लिया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृह के प्रत्येक विश्राम कक्ष का निरीक्षण कर निदेशक सैनिक कल्याण को सैनिक विश्राम गृह के रखखाव और साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने ऋषिकेश के सैनिक विश्राम गृह में हुए जीर्णोद्धार के कार्य पर असंतोष व्यक्त किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि करीब ₹14 लाख ऋषिकेश के इंद्रा नगर स्थित सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार हेतु दिए गए थे। जो कार्य संतोष जनक नहीं है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा निदेशक सैनिक कल्याण को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा सेवारत सैनिकों पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में 35 सैनिक विश्राम गृह बनाए गए हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु अनेकों हितकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं भी स्वयं सैनिक पृष्ठभूमि से हूं और मैं सैनिकों की समस्याओं को समझता हूं। उन्होंने कहा प्रदेश भर में सैनिक विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार के साथ ही उच्चीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश भर में सैनिक विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार करने के साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top