Breaking News
84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।
84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।
भाईदूज के पर्व पर बहनों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बहनों ने तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना।
भाईदूज के पर्व पर बहनों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बहनों ने तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना।
शिक्षा विभाग में दो दर्जन उप शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण।
शिक्षा विभाग में दो दर्जन उप शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण।
उत्तराखंड आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात, अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी।
उत्तराखंड आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र की सौगात, अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी।
सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की,  स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की,  स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन।
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब छह माह तक ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन।
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब छह माह तक ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन।
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड, महेंद्र भट्ट।
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड, महेंद्र भट्ट।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, अब शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन।

कांग्रेस हरक को पार्टी या पदों से करे निष्काषित, भट्ट।

देहरादून :- भाजपा ने हरक सिंह रावत की राजनीति से संन्यास की धमकी को सहानुभूति बटोरने का पाखंड बताया है।प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने तंज कसा कि जनता जिन्हें दोषी मानती है उन्हें खुद राजनीति से बेदखल कर देती है, हरीश रावत और कांग्रेस पार्टी इसका ताजा उदाहरण है। पार्टी अंतिम सच सामने आने तक उन्हें पदों से अलग करे या वे स्वयं को अलग करे। वहीं चेताया कि कांग्रेस पीड़िता का चीरहरण कराने की कोशिश न करें, क्योंकि अब कोई भी दोषी नही बचेगा। 

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया द्वारा पूछे सवालों के जवाब में प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की दी गई धमकी पर तीखा प्रहार करते हुए इसे महज़ जनता की सहानुभूति बटोरने का पाखंड और नया राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में उनके जैसे नेता को राजनीति से संन्यास लेने की धमकी देने या ढोंग करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि जनता खुद-ब-खुद ऐसे नेताओं को राजनीति से बेदखल कर देती है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा और ताजा उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और स्वयं कांग्रेस पार्टी है। उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, अनैतिकता, तुष्टिकरण और विकास विरोधी होने का दोषी माना है और लोकतांत्रिक तरीके से लगातार चुनाव दर चुनाव उन्हें इसकी सजा दी है।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और हरक सिंह रावत की नैतिकता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं में जरा सी भी नैतिकता बची है, तो जब तक हरक सिंह रावत निर्दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक कांग्रेस उन्हें पार्टी से निष्कासित करे या वे खुद नैतिकता के आधार पर अपने संगठनात्मक पदों से अलग हो जाएं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसी नैतिक जिम्मेदारी निभाना कांग्रेस और उसके नेताओं के चरित्र में संभव नजर नहीं आता। क्योंकि यदि ऐसा मानदंड अपनाकर उन्होंने हरक को बाहर किया तो उन्हें ऐसे दोषों के चलते आधे से ज्यादा नेताओं को बाहर बिठाना पड़ेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पूरे मामले में कानून को अपना काम करने दिया जाए। पुलिस निष्पक्षता से जांच करेगी और अंतिम सच जल्द ही सबके सामने आएगा।

वहीं कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि वे पीड़िता का चीरहरण कराने की ओछी कोशिश न करें। क्योंकि जब जांच का पूरा सच सामने आएगा, तो न तो कोई दोषी और न ही दोषियों का बचाव करने वाला कोई राजनीतिक मददगार बच पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top