Breaking News
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन।
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब छह माह तक ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन।
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब छह माह तक ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन।
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड, महेंद्र भट्ट।
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड, महेंद्र भट्ट।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, अब शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, अब शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन।
सीएम धामी ने ऋषिकेश में 36 करोड़ की, सात विकास योजनाओं एवं रजत जयंती पार्कों का, किया लोकार्पण व शिलान्यास।
सीएम धामी ने ऋषिकेश में 36 करोड़ की, सात विकास योजनाओं एवं रजत जयंती पार्कों का, किया लोकार्पण व शिलान्यास।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्य का किया लोकार्पण।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्य का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना। 
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना। 
पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर, सीएम धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा व उपलब्धियों की सराहना की।
पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर, सीएम धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा व उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर, विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर, विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन।

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब छह माह तक ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन।

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब छह माह तक ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन।

देहरादून/केदारनाथ :- विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम यात्रा का विधिवत समापन हो गया।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया बुधवार तड़के सुबह चार बजे से विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ हुई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज और बाबा केदार के जयकारों के बीच मुख्य पुजारी एवं तीर्थ पुरोहितों ने परंपरानुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में सुबह 8:30 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के अंतिम दर्शनों के लिए धाम पहुंचे। इस दौरान पूरा केदारपुरी क्षेत्र हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए विधिवत रवाना हुई। परंपरानुसार बाबा केदार की डोली का पहला रात्रि प्रवास रामपुर में होगा। इसके बाद 12 नवंबर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा 13 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान होगी।

इसके साथ ही आगामी छह माह तक भगवान श्री केदारनाथ की शीतकालीन पूजा-अर्चना एवं दर्शन श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में संपन्न होंगे। मान्यता है कि शीतकाल में बाबा केदार यहीं विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। बाबा केदार के धाम के कपाट बंद होने के साथ ही हिमालय की पवित्र केदारपुरी में शीतकालीन विराम की परंपरा आरंभ हो गई। श्रद्धालुओं ने बाबा केदार से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top