Breaking News
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन।
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब छह माह तक ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन।
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब छह माह तक ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन।
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड, महेंद्र भट्ट।
हरक के संन्यास का नाटक सिर्फ सहानुभूति बटोरने का पाखंड, महेंद्र भट्ट।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, अब शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, अब शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन।
सीएम धामी ने ऋषिकेश में 36 करोड़ की, सात विकास योजनाओं एवं रजत जयंती पार्कों का, किया लोकार्पण व शिलान्यास।
सीएम धामी ने ऋषिकेश में 36 करोड़ की, सात विकास योजनाओं एवं रजत जयंती पार्कों का, किया लोकार्पण व शिलान्यास।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्य का किया लोकार्पण।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्य का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना। 
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना। 
पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर, सीएम धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा व उपलब्धियों की सराहना की।
पीएम मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर, सीएम धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा व उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर, विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर, विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन।

देहरादून/यमुनोत्री :- विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को यम द्वितीया (भैया दूज) के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की ग्रीष्मकालीन यमुनोत्री धाम यात्रा का विधिवत समापन हो गया। इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षण के सैकड़ों श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि साक्षी बने।

कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया मंदिर परिसर में सुबह से ही शुरू हो गई थी। तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। निर्धारित मुहूर्त में ठीक 10 बजकर 28 मिनट पर मां यमुना के मंदिर के कपाट आगामी छह माह के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान पूरा धाम मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां की विदाई के दर्शन किए।

*खरसाली में मां यमुना के स्वागत की भव्य तैयारियां*

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनके शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली (खुशीमठ) के लिए रवाना होगी। मां यमुना के आगमन को लेकर खरसाली गांव में उत्सव जैसा माहौल है। मां यमुना के शीतकालीन गद्दी स्थल को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। गांव के ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक उल्लास के साथ अपनी आराध्य देवी के स्वागत के लिए आतुर हैं।

मां यमुना की उत्सव डोली के गांव पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद आगामी छह माह तक मां यमुना की पूजा-अर्चना खरसाली स्थित शीतकालीन मंदिर में संपन्न होगी।

*छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन*

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद अब श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन खरसाली स्थित शीतकालीन प्रवास स्थल पर कर सकेंगे। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के चलते शीतकाल में धाम की यात्रा बंद रहती है। ऐसे में खरसाली गांव मां यमुना की आराधना का प्रमुख केंद्र बन जाता है।

मां यमुना की डोली का शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली पहुंचना यमुनाघाटी की सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कपाट बंद होने के साथ ही एक बार फिर मां यमुना की शीतकालीन पूजा परंपरा शुरू हो रही है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी आराध्य देवी के गांव आगमन का विशेष उत्सव भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top