Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।

धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने दिया, नारी शक्ति का संदेश।

धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने दिया, नारी शक्ति का संदेश।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने लोगों को झुमाया खूब।

देहरादून:-  भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के द्वारा भव्य तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस तीज महोत्सव में पारंपरिक अनुष्ठानों, लोक प्रदर्शनों, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला और इस महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों ने उत्साह से हर प्रस्तुति में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन की संस्थापक परम श्रद्धेय माता मंगला जी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तीज उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने भी लोगों को खूब झुमाया।

तीज महोत्सव में उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए माता मंगला ने सर्वप्रथम सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह गर्व की बात है, कि समय समय पर अपने सुहाग की सुरक्षा के लिया व्रत रखती हैं। माता मंगला ने मां पार्वती से सभी की लंबी उम्र की कामना भी की। नारी शक्ति बहुत उर्जावान है,महिलाओं ने किसी न किसी रूप में एक महान शक्ति को जन्म दिया है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं से अपनी शक्ति को जागृत करने की बात कही । माता मंगला ने कहा कि उत्तराखंड में नारी शक्ति का बहुत बड़ा सम्मान है।

नेहा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में तीज के इस त्यौहार को हमने अपने पहाड़ी रंग में रंग दिया है। टिहरी की नथ, जौनसारी ठांठू और कुमाऊनी पिछौड़ा पहनकर हम महिलाएं यह त्यौहार मनाती हैं। हम हर त्यौहार को मनाते और अपनाते हैं लेकिन हमारी पहचान हमेशा पहाड़ी ही रहती है।

इस अवसर पर निर्मला जोशी, क्षमा बंसल, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, डॉ० गीता खन्ना, विधायक सविता कपूर, सरिता आर्य, मधु चौहान, अनिता ममगाईं, पद्मश्री बसंती बिष्ट, रेशमा शाह सहित गणमान्य महिलाएं एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top