Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने  कांग्रेस की दिल्ली बैठक पर किया तंज, कहा आलाकमान की नजर में स्थानीय नेताओं की, कमतर एहमियत को दर्शाता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने  कांग्रेस की दिल्ली बैठक पर किया तंज, कहा आलाकमान की नजर में स्थानीय नेताओं की, कमतर एहमियत को दर्शाता है।

देहरादून:- भाजपा ने कांग्रेस की दिल्ली बैठकों पर तंज किया कि इनके लोकल नेताओं की जनता और आलाकमान, दोनों की नजरों में कोई अहमियत नही है। साथ ही राहुल के उत्तराखंड आने के दावों पर भी व्यंग किया कि इनके प्रदेश प्रभारी को तो राज्य में आने की फुर्सत नही है और बैठक के लिए भी दिल्ली बुलाते हैं। हो न हो आगे कांग्रेस की यहां की रैलियां भी दिल्ली होती नजर आएं ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने चुटकी लेते हुए कहा, दिल्ली की उनकी बैठक, आलाकमान की नजर में स्थानीय नेताओं की कमतर एहमियत को दर्शाता है। साथ ही तंज किया कि जिनके प्रभारी को भी राज्य में बैठक लेने के लिए आने की फुर्सत नहीं हो वो अपने युवराज के आने का ढोल एक बार पुनः पीटने लगे हैं। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में आने का शोर मचाते रहे, फिर न्याय यात्रा में एक माह रहने का दावा किया, दोबारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा की चर्चा करवाकर भी नहीं आए। इस दौरान आम चुनाव भी बीते और आपदा का सामना भी प्रदेश ने किया लेकिन इनके शीर्ष नेता को समय नहीं मिला। अब फिर सितंबर में आने की हवाई घोषणा, जबकि उत्तराखंड की जनता को इनके आलाकमान की मंशा और इनके आलाकमान को राज्य में अपनी राजनैतिक हैसियत का बखूबी अहसास है। फिलहाल सच्चाई यह कि उनके राजनैतिक पर्यटन पर आने जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

विनोद सुयाल ने कटाक्ष किया कि लोकल कांग्रेस नेताओं का छोटी छोटी बैठक के लिए भी दिल्ली भागने पर उन्हें अब तरस आता है। ये वही नेता हैं जो अपने को जनता के सामने एक से बढ़कर एक नेता बताते हैं और उससे भी बड़े वादे जनता से करते हैं। लेकिन अफसोस इन वादों को पूरा करना तो दूर इनकी एहमियत इतनी भी नहीं है कि ये अपने प्रभारी को राज्य में बुला पाएं। सच्चाई यह है कि प्रदेश में कांग्रेसी न तो किसी को अपना प्रदेश अध्यक्ष स्वीकारते हैं और न ही उनका आलाकमान अपने नेताओं को कुछ समझता है। यही वजह है कि निकाय पंचायत चुनाव, संगठन विस्तार जैसे राज्य के मुद्दों को लेकर भी उन्हें दिल्ली में चर्चा करनी पड़ रही है। अब तो आने वाले दिनों में उत्तराखंड कांग्रेस की रैलियां भी दिल्ली में होंगी। फिलहाल राज्य की जनता भलीभांति समझ गई है कि जिन्हे उनका आलाकमान ही गंभीरता से नहीं लेता हो, वे राज्य के मुद्दों की पैरवी वहां कैसे करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top