Breaking News
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।

बजट सत्र के तीसरे दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के जबाबों से बेबस नजर आए विपक्षी।

बजट सत्र के तीसरे दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के जबाबों से बेबस नजर आए विपक्षी।

देहरादून : उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन पूरा हुआ। आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विभिन्न विभागों के सवाल जो कि विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे गए उनके बेबाकी के साथ ही सार्थक जबाब दिए।कैबिनेट मंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राथमिक परिवार (सफेद राशनकार्ड) की रिक्तता के सापेक्ष नये प्राथमिक परिवार (सफेद राशनकार्ड) राशनकार्ड बनाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।बीते 06 माह में राज्य में प्राथमिक परिवार (सफेद राशनकार्ड) के अन्तर्गत कुल 3,437 राशनकार्ड बनाये गये हैं।जानकारी देते हुए बताया जी वर्तमान में राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राथमिक परिवार योजना में 12,13,327 राशनकार्ड एवं अन्त्योदय अन्न योजना में 1,83,713 राशनकार्ड प्रचलित हैं।रिक्तता के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना एवं प्राथमिक परिवार योजना के नवीन राशनकार्ड बनाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही राज्य में कुल 21,948 लोगों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत सफेद राशनकार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया है।

कैबिनेट मंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभागान्तर्गत केन्द्रपोषित समेकित बाल विकास सेवाएँ (आई०सी०डी०एस०), अनुपूरक पोषाहार, वन स्टॉप सेन्टर, राष्ट्रीय महिला हैल्पलाईन 181, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं राज्य पोषित मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना, तीलू रौतेली पुरस्कार, आंगनबाडी कार्यकर्ती पुरस्कार, उत्तराखण्ड महिला समेकित विकास योजना एवं मुख्यमंत्री महिला सतत् आजीविका योजना, किशोरी बालिकाओं / महिलाओं हेतु सैनेटरी नैपकिन योजना एवं आंगनबाड़ीकर्मी कल्याण कोष आदि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा में अपने विभागों के प्रश्नों को सदस्यों द्वारा उठाये गए उत्तर से कहीं ना कहीं विपक्ष को निरुत्तर किया।उन्होंने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि हर विभाग में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किये जायें जिससे विकास की गति बढ़े।कहा कि उनके विभागों में भी आम जनों के हितों के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।हमारी कोशिश है कि हम 2025 तक देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top