Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।

समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।

कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।

प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी, प्रदेश के 07 लाख से अधिक किसानों के खाते में 174.65 करोड़ रुपए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार ।

देहरादून, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी कर दी। जिसमे देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों को ₹21 हज़ार करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधा उनके बैंक खातों में ट्रान्सफर कर दी गयी है। इससे उत्तराखण्ड के 736575 किसानों को 174.65 करोड़ रुपए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड में 2570.4396 ( दो हजार पांच सौ सत्तर करोड़ तेतालिस लाख छियानवे हजार रुपए ) अब तक दिए जा चुके हैं। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते रहते है,किसानों की आय किस प्रकार से दुगनी हो और कैसे किसानों को फसल का उचित दाम मिले। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते है।

गौरतलब है, कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे वो अधिक फ़सल उत्पादन कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें। पात्र किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिसे तीन अलग किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top