Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।

देहरादून :- उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड योजना के तहत उपचार को लेकर जहां कई बड़े अस्पतालों ने हाथ पीछे खींच लिए हैं, वहीं श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून ने अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। अस्पताल में पेंशनर्स, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित योजना के अन्य सभी पात्र लाभार्थी गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार का लाभ उठा रहे हैं।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने कहा कि अस्पताल राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहा है। अस्पताल का उद्देश्य जरूरतमंदों और पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े।

डॉ. मलिक ने स्पष्ट किया कि गोल्डन कार्ड धारकों को उपचार को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पात्र लाभार्थी गोल्डन कार्ड योजना के निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार अस्पताल में अनुमन्य चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्ड़न कार्ड के कई लाभार्थी इस शिकायत के साथ आते हैँ कि अन्य अस्पतालों में गोल्ड़न कार्ड नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल हमेशा जनहित और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देता रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान की यह प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें योजना के प्रावधानों के अनुरूप चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल सदैव सहयोगी की भूमिका निभाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top