Breaking News
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।

गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।

देहरादून :-  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर, राजपुर, धर्मपुर, कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा रैली को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इसके लिए मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और जनहित के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर समाज में भ्रम फैलाने और युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को लेकर युवाओं को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उनके अनुसार, विरोध के नाम पर अराजकता का माहौल बनाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी जानी चाहिए।

बैठकों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ और सविता कपूर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंडलवार बैठकें आयोजित करने तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ तक रैली का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

बैठकों के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली में सहभागिता को लेकर अपनी-अपनी संख्या का विवरण प्रस्तुत किया तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, राजेश कंबोज, ओम कक्कड़, संध्या थापा, मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, समीर डोभाल, पूनम मंगाई, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, मोतीराम महिपाल, श्रेय नौटियाल सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top