Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

खूबसूरत चेहरा पाने के लिए आप भी ट्राई करें फेस शीट मास्क, जाने इसके फायदे

खूबसूरत चेहरा पाने के लिए आप भी ट्राई करें फेस शीट मास्क, जाने इसके फायदे

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लडक़ा और लडक़ी दोनों ही कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. यही नहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो चमकदार चेहरा पाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की भी मदद लेते हैं।

चेहरे को बनाएं खूबसूरत और चमकदार
क्या आप जानते हैं फेस शीट मास्क का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं. अगर नहीं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको फेस शीट मास्क के फायदे बताएंगे. आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

फेस शीट मास्क के फायदे
फेस शीट मास्क इन दिनों एक लोकप्रिय चीज बन गई है. अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल कर अपने चेहरे को चमकदार बना रहे हैं. फेस शीट मास्क एक पतली कपड़े जैसी धातु होती है, जो चेहरे के आकार की तरह दिखाई देती है।

डेड स्किन को हटाने में मददगार
इस सीट को एसेंस में डुबोया जाता है, जो त्वचा को पोषण देने वाले तत्वों से भरपूर होता है. आप इस सीट का अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं.  फेस शीट मास्क त्वचा को गहराई से पोषण देता है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

स्किन को हाइड्रेट रखने में फायदेमंद
शीट मास्क स्किन को हाइड्रेट रखने में भी काफी फायदेमंद माना गया है. इससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है. यही नहीं शीट मास्क त्वचा को शांत करता है, सूजन को कम करता है, स्किन को तरोताजा रखता है और पिंपल्स, दाग धब्बों को दूर रखता है।

फेस शीट मास्क का इस्तेमाल
फेस शीट मास्क में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन से झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं.  चेहरे पर शीट मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं और फिर शीट मास्क को पैकेट से निकालकर अपने चेहरे पर लगा लें. 15 से 20 मिनट शीट मास्क को चेहरे पर लगा रहने दे, उसके बाद चेहरे से शीट मास्क हटाकर चेहरा धो लें, फिर मॉइश्चराइजर लगा ले।

पैच टेस्ट जरूर करें
आप एक हफ्ते में दो से तीन बार अपने चेहरे पर शीट मास्क लगा सकते हैं. शीट मास्क को हमेशा साफ हाथों से लगाए. कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, इसलिए इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top